राज्यपाल ने झंडा फहराकर 19वीं जंबूरी का उद्घाटन किया, गूँजे ‘जय जंबूरी’ के नारे

लखनऊ:राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सोमवार को लखनऊ के वृंदावन स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में झंडारोहण कर 19वें जंबूरी कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने मैदान में उपस्थित युवाओं का अभिवादन किया। सभी ने जय जंबूरी के नारों के साथ उनका स्वागत किया।जंबूरी में देश-विदेश से आए स्काउट्स और गाइड्स आपसी भाईचारे, स्थानीय संस्कृति, सभ्यता और अनुशासन के विविध आयामों से रूबरू होंगे। 25 नवंबर को होने वाले सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे।
राष्ट्रीय जंबूरी के प्रमुख कार्यक्रम

24 नवंबर: राज्यपाल द्वारा जंबूरी का उद्घाटन, शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम और ड्रोन शो। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रहेंगे उपस्थित।

25 नवंबर: इंटीग्रेशन मार्च, फ्लैग मार्च, एडवेंचर गेम्स, विलेज का उद्घाटन, यूपी नाइट और ड्रोन शो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी और बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह होंगे शामिल।

26 नवंबर: पीजेंट शो — माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी होंगी उपस्थित।

27 नवंबर: इंटरनेशनल नाइट एवं एथनिक फैशन शो। मंत्री सुरेश खन्ना और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे सहभागिता।

28 नवंबर: समापन समारोह में राष्ट्रपति शामिल होंगी।