नवरात्र में बदला यूपी का मौसम, 72 घंटों में 20 जिलों में गरज-चमक संग ओले-बारिश का अलर्ट

लखनऊः नवरात्र आते ही यूपी का मौसम भी पलट गया है. अगले 72 घंटों में मौसम विज्ञानियों ने यूपी के कई जिलों में गरज-चमक संग बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. 19 मार्च से 21 मार्च तक यह अलर्ट जारी किया गया है.

बीते 24 घंटे में कैसा मौसम: पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है. इस दौरान कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवा चली ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के आइसोलेटेड स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश तथा तेज रफ्तार हवा चल सकती है.

क्या है मौसम विभाग का अलर्ट: मौसम विज्ञान विभाग में प्रदेश में 19 से लेकर 21 मार्च तक कहीं हल्की व कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवा चलने और 20 से अधिक जिलों में ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की है.

20 मार्च के लिए अलर्टइन जिलों में ओले गिरने की संभावनाबांदा, फतेहपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, जालौन, हमीरपुर. इन जिलों में 50-60 किमी/घंटा की हवा चल सकतीबांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, जालौन, हमीरपुर.
इन जिलों में बिजली गिरने की संभावना

बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपर, महोबा, झांसी, ललितपुर.

लखनऊ के मौसम पर एक नजर: राजधानी लखनऊ में बुधवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा. दिन में कुछ स्थानों पर तेज रफ्तार हवाएं चली. अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार को लखनऊ में आसमान साफ रहेगा. कहीं-कहीं पर बादलों की आवाजाही रहेगी. अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

बांदा सबसे गर्म: बुधवार को उत्तर प्रदेश का बांदा सबसे अधिक गर्म जिला रहा. यहां पर अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं, न्यूनतम तापमान बिजनौर जिले में 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य है.

 

मौसम विज्ञानियों पर एक नजर: मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से उत्तर प्रदेश के दोनों संभागों में आगामी 72 घंटे के दौरान गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवा और ओलावृष्टि होने की संभावना है. 22 मार्च से पश्चिम विक्षोभ कमजोर होगा और मौसम फिर से शुष्क हो जाएगा. इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में चार से लेकर 5 डिग्री सेल्सियस तक की कमी हो सकती है.