मेरठ: अगर आप अग्निवीर नहीं बन सके हैं और नौकरी तलाश रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद काम की है. आपको बस एक छोटा सा काम करना होगा. अगर आप कंपनियों की योग्यता की कसौटी पर खरे उतरे तो 30 हजार रुपए तक की नौकरी आपको बेहद ही आसानी से मिल जाएगी. चलिए आपको बताते हैं कि आपको आखिर करना क्या होगा.
आज से रोजगार मेलों का आयोजन शुरू: क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के सहायक निदेशक शशिभूषण उपाध्याय ने बताया कि 2 अप्रैल को वृहद् रोजगार मेला लगेगा. इसके साथ-साथ पूरे महीने में ब्लॉक स्तर पर भी 12 रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे.
इन युवाओं के लिए बड़ा मौका: विशेष रूप से ऐसे युवा जो भारतीय सेना में या यूपी पुलिस समेत अन्य पैरा फोर्सज के अलावा ऐसी ही नौकरियों के लिए तैयारी कर रहे हैं. उनके लिए यह रोजगार मेला बड़ा मौका साबित हो सकता है. ऐसे युवाओं को यहां रोजगार के कई मौके मिल सकते हैं.
इस कंपनी को है ऐसे युवाओं की तलाश: सुरक्षा क्षेत्र की प्रमुख कम्पनी एसआईएस ऐसे ही युवाओं को तलाश कर रही है. क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय से कम्पनी ने सम्पर्क किया, जिसके बाद विशेष रूप से जिले के प्रत्येक ब्लॉक पर एक रोजगार मेले के माध्यम से भर्ती करने की योजना बनाई गई है. सुरक्षा के क्षेत्र मे कार्य कर रही इस कम्पनी में सुरक्षा गार्ड सिक्योरिटी ऑफिसर सुपरवाइजर जैसे पदों के लिए चयन प्रक्रिया करने वाली है.
वेतनमान कितना: उन्होंने बताया कि न्यूनतम वेतनमान की बात की जाए तो 16000 रुपए प्रतिमाह कंपनी देगी. इसके अलावा ओवरटाइम करने पर कंपनी अतिरिक्त धनराशि का भी भुगतान करेगी. वहीं सुपरवाइजर के पद पर न्यूनतम वेतनमान 20 हजार रूपये निर्धारित है. जहां तक न्यूनतम योग्यता की बात है तो 10वीं पास भी अगर युवा है तो नौकरी मिल सकती है. वहीं 12वीं और ग्रेजुएट के अलावा अगर किसी ने NCC का सर्टिफिकेट भी लिया हुआ है तो ऐसे आवेदक को प्राथमिकता के आधार पर वरीयता भी दी जाएगी.
कब कहां लगेगा रोजगार मेला
- दौराला में 2 अप्रैल
- मवाना में 4 और 6 अप्रैल
- जानी में 7 और 8 अप्रैल को
- सरधना में 10 और 11 अप्रैल
- रोहटा में 13 और 15 अप्रैल को
- रजपुरा में 16 और 17 अप्रैल को
- खरखौदा में 18 और 20 अप्रैल
- माछरा में 21 और 22 अप्रैल
- हस्तिनापुर में 23 और 24 अप्रैल
- परीक्षितगढ़ में 25 और 27 अप्रैल
- सरुरपुर में 28 और 29
- मेरठ ब्लॉक में 30 अप्रैल और 1 मई
उन्होंने बताया कि जो कंपनियां युवाओं का चयन करने आ रही हैं वह NSE और BSE में भी सूचीबद्ध है. सुरक्षा सेवाओं के अलावा कैश लॉजिस्टिक, प्रशिक्षण और Facility Management जैसी सेवा क्षेत्रों में एक्टिव है. युवाओं को सुरक्षाकर्मी के रूप में चयन कर देशभर में स्थित अपने 25 प्रशिक्षण केंद्रों में विशेष प्रशिक्षण कराती है. फायर सेफ्टी, आपातकालीन प्रबंधन और सिविल डिफेंस में भी अवसर मिल सकते हैं.