पीएम मोदी के दौरे से पहले वाराणसी पहुंचे सीएम योगी, तैयारियों का लिया जायजा

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के 28 अप्रैल के संभावित दौरे की तैयारियों का जायजा लेने सीएम योगी दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को वाराणसी पहुंचे. सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. साथ ही उन्होंने महिला सम्मेलन की सभी तैयारियां समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए. सीएम योगी ने बाबा काल भैरव और बाबा विश्वनाथ के दर्शन भी किए. इस दौरान आम लोगों से भी उन्होंने मुलाकात किया.

सफाई में कोताही बर्दाश्त नहीं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं के आगमन समेत वाहनों की पार्किंग, पेयजल आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित रहे. उन्होंने कार्यक्रम स्थल के अलावा पूरे शहर की बेहतर स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए स्ट्रीट डॉग और आवारा पशुओं को आश्रय स्थलों में रखे जाने का निर्देश दिया. साथ ही स्ट्रीट वेंडरों का भी समुचित व्यवस्थापन सुनिश्चित कराया जाय.

आमजन को न हो कोई परेशानी
सीएम योगी ने पीएम को कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम सुनिश्चित कराने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने रूट डाइवर्जन की बेहतर व्यवस्था कराए जाने का निर्देश दिया, ताकि आम जनमानस को कोई परेशानी न होने पाए. बैठक में प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम के दौरान शुभारंभ और शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं को लेकर मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने जानकारी दी.

जुलाई में पूरा कराएं स्टेडियम का निर्माण
मुख्यमंत्री ने रोपवे की परियोजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान तेजी से कार्य कराये जाने का निर्देश दिया. उन्होंने निर्देश दिया कि गंजारी में निर्माणाधीन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण कार्य को युद्धस्तर पर कराते हुए शीघ्र पूर्ण कराएं. मंडलायुक्त ने बताया कि जुलाई के पहले सप्ताह तक स्टेडियम का कार्य पूर्ण करा लिया जायेगा. मुख्यमंत्री ने मणिकर्णिका घाट और दालमंडी के सड़क चौड़ीकरण का कार्य में तेजी लाते हुए गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया.
काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ की पूजा योगी आदित्यनाथ ने आधिकारियों के बैठक करने के बाद देर शाम ‘काशी कोतवाल’ बाबा कालभैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन पूजन किया. वहीं काल भैरव मंदिर के बाहर माला-फूल के दुकान पर बैठी छोटी बच्ची को दुलार किया. स्कूल जाने के बारे में जानकारी ली और खूब पढ़ाई करने का आशीर्वाद दिया. इस दौरान उन्होंने बच्ची के परिजनों से भी बातचीत किया. उसके बाद उन्होंने बीएलडब्ल्यू का दौरा कर प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश