दो दिवसीय दौरे पर आज वाराणसी पहुंचेंगे सीएम योगी, करेंगे समीक्षा

वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ आज अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंच रहे हैं.जहां शाम लगभग 5:30 बजे उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरेगा. इसके बाद वह सर्किट हाउस जाएंगे. वहां सीएम अधिकारियों के साथ शहर के विकास कार्य कानून व्यवस्था को लेकर के समीक्षा बैठक करेंगे.समीक्षा बैठक के बाद उनका काफिला बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के दरबार जाएगा,जहां वह विधि विधान से दर्शन पूजन करेंगे.

बता दें कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ गोरखपुर से अपने हेलीकॉप्टर के जरिए सीधे वाराणसी पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे, जहां वाराणसी के जन प्रतिनिधि आला अधिकारी मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे. उसके बाद मुख्यमंत्री अपने काफिले के साथ सर्किट हाउस पहुंचेंगे, यहां वह शहर के विभिन्न विभागों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे. इस दौरान मौके पर सभी अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था को लेकर की चर्चा करेंगे.

शादी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

समीक्षा बैठक के बाद सीएम का काफिला बाबा काल भैरव और बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचेगा, जहां वह विधि विधान से दर्शन पूजन करेंगे और मंदिर परिक्षेत्र का भ्रमण भी करेंगे. इसके बाद सर्किट हाउस आकर के विश्राम करेंगे और कल दूसरे दिन वाराणसी में आयोजित एक शादी समारोह में शिरकत करेंगे.मुख्यमंत्री के आगमन के बाबत शहर में रूट डायवर्जन भी जारी किया गया है, सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर विभाग ने तैयारियां कर ली है.