जॉनी जॉनी यस पापा’ और ‘रेन रेन गो अवे’ पर बोले उच्च शिक्षा मंत्री, पाठ्यक्रम से हटाने की कही बात

लखनऊ:उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने जॉनी जॉनी यस पापा और रेन रेन गो अवे, राइम्स को लेकर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि हमारी शिक्षा संस्कार देने वाली होनी चाहिए। मैं अंग्रेजी का नहीं कुसंस्कार देने वाली शिक्षा का विरोधी हूं। इन राइम्स को हटाने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पत्र लिखेंगे।

उन्होंने कहा कि विपक्ष मुद्दा मुद्दा विहीन है। यही वजह है कि वो इस मामले में मुझे अंग्रेजी विरोधी बता रहा है। मैं अंग्रेजी का नहीं गलत संस्कार देने वाली शिक्षा का विरोधी हूं।
मैं शिक्षकों को हमेशा संस्कार वाली शिक्षा देने की अपील करता हूं। इसी क्रम में मैने कानपुर में और लखनऊ में यह अपील की थी।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि डिग्री कॉलेजों के शिक्षक आसपास के इंटर कॉलेज में जाकर संपर्क करें और छात्र संख्या बढ़ाए। वोकेशनल कोर्स शुरू करें।