गोरखपुर: पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन से अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी का संचालन 21 मई से करने जा रहा है.
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि गोरखुपर-लखनऊ परीक्षा विशेष गाड़ी 21 मई 2026 को गोरखपुर से 00.30 बजे प्रस्थान करेगी. यह गाड़ी खलीलाबाद से 01.10 बजे, बस्ती से 01.38 बजे, बभनान से 02.03 बजे, मनकापुर से 02.35 बजे, गोंडा से 03.10 बजे, करनैलगंज से 03.38 बजे, बाराबंकी से 04.52 बजे और बादशाहनगर से 05.33 बजे छूटकर लखनऊ जं. 06.40 बजे पहुंचेगी.
वापसी यात्रा में लखनऊ-गोरखपुर परीक्षा विशेष गाड़ी 21 मई 2026 को लखनऊ जं. से 18.15 बजे प्रस्थान करेगी. यह गाड़ी बादशाहनगर से 18.48 बजे, बाराबंकी से 19.32 बजे, करनैलगंज से 20.30 बजे, गोंडा से 21.00 बजे, मनकापुर से 21.26 बजे, बभनान से 22.02 बजे, बस्ती से 22.33 बजे तथा खलीलाबाद से 23.00 बजे छूटकर गोरखपुर 23.55 बजे पहुंचेगी.
इस गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी के 10 और SLR के 02 कोच सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे. इसी प्रकार पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश लेखपाल परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए 05309/05310 बरेली जं.-मथुरा जं. परीक्षा विशेष गाड़ी का संचलन 21 मई 2026 को किया जाएगा.
ट्रेन संख्या 05309 बरेली जं.-मथुरा जं. परीक्षा विशेष गाड़ी 21 मई 2026 को बरेली जं. से 04.00 बजे प्रस्थान करेगी. यह गाड़ी बदायूं से 04.48 बजे, उझानी से 05.00 बजे, सोरो सुकर क्षेत्र से 05.32 बजे, कासगंज से 06.10 बजे, सिकंदरा राव से 06.36 बजे, हाथरस सिटी से 07.17 बजे और मथुरा कैंट से 08.30 बजे छूटकर मथुरा जं. 08.45 बजे पहुंचेगी.
वापसी यात्रा में ट्रेन संख्या 05310 मथुरा जं.-बरेली जं. परीक्षा विशेष गाड़ी 21 मई 2026 को मथुरा जं. से 13.10 बजे प्रस्थान करेगी. यह गाड़ी मथुरा कैंट से 13.25 बजे, हाथरस सिटी से 14.13 बजे, सिकंदरा राव से 14.42 बजे, कासगंज से 15.20 बजे, सोरा सुकर क्षेत्र से 15.40 बजे, उझानी से 16.17 बजे और बदायूं से 16.35 बजे छूटकर बरेली जं. 17.50 बजे पहुंचेगी.
इन ट्रेनों की बदली टाइमिंग
- ट्रेन संख्या 55335 कासगंज-मथुरा जं. सवारी गाड़ी का कासगंज से निर्धारित समय 11.40 बजे के स्थान पर 80 मिनट रि-शिड्यूल कर कासगंज से 13.00 बजे चलाई जाएगी.
- ट्रेन संख्या 15037 कानपुर अनवरगंज-कासगंज एक्सप्रेस कानपुर अनवरगंज से निर्धारित समय 11.40 बजे के स्थान पर 65 मिनट रि-शिड्यूल कर कानपुर अनवरगंज से 12.45 बजे चलाई जाएगी.
- ट्रेन संख्या 55345 लखनऊ जं.-कासगंज सवारी गाड़ी रावतपुर से फर्रूखाबाद के मध्य 65 मिनट नियंत्रित कर फर्रूखाबाद से 11.00 बजे के स्थान पर 13.00 बजे चलाई जाएगी.