लखनऊ:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 3 जून को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें उद्योग, निवेश, कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित एक दर्जन से प्रस्ताव पास होने की उम्मीद है। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
शिक्षामित्रों की बैठक आज
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की प्रांतीय बैठक दो जून को सुबह 10 बजे से लखनऊ में बुलाई गई है। बैठक में प्रदेश के सभी प्रांतीय पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, जिला अध्यक्ष और जिला महामंत्री मुख्य रूप से शामिल होंगे।
बैठक में शिक्षामित्रों की बुनियादी समस्याओं को सरकार के समक्ष मजबूती से रखने की रणनीति तैयार की जाएगी। साथ ही जून के मानदेय के संकट, मूल विद्यालय वापसी को जल्द पूरा करने पर चर्चा होगी। साथ ही मानदेय में की गई वृद्धि के लिए संगठन मुख्यमंत्री का धन्यवाद व आभार ज्ञापित करेगा