लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मंगलवार को मौसम ने यू टर्न लिया । दिनभर धूप निकलने से कई जिलों में तेज गर्मी और उमस बढ़ गई। हालांकि दिल्ली और हरियाणा से सटे इलाकों में बादलों की आवाजाही बनी रही, जिससे कुछ राहत मिली।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं, जबकि प्रदेश के बाकी हिस्सों में गर्मी और तपिश फिर से बढ़ने लगेगी।
तापमान की बात करें तो फर्रुखाबाद 42 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। बस्ती में 41 डिग्री, जबकि लखीमपुर खीरी और बांदा में 40.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।