बेसिक शिक्षा विभाग में इंटर-डिस्ट्रिक्ट ट्रांसफर के नए नियम, जानें किन्हें मिलेगी छूट

लखनऊ:केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर उत्तर प्रदेश में 5 से 21 जून तक बड़े पैमाने पर जनभागीदारी अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी गांव-गांव पहुंचकर चौपाल, पदयात्रा, जनसंवाद और रात्रि प्रवास के जरिये जनता से संवाद करेंगे। मंत्री, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कानून-व्यवस्था, आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा और केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए यह निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 5 जून को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रदेश में कम से कम पांच करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया जाए। उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में काम करने को कहा।