कांवड़ यात्रा 2026: गाजियाबाद में 15 दिन रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

नई दिल्‍ली: कांवड़ यात्रा 2026 को देखते हुए गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस जोर शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. इसके लिए गाजियाबाद ट्रैफ‍िक पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी कर दी है. इसके अनुसार दो चरणों में ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा. पहले चरण के तहत 29 जुलाई 2026 से भारी मालवाहक वाहनों के लिए डायवर्जन लागू होगा जो 12 अगस्त 2026 तक प्रभावी रहेगा. वहीं हल्के मालवाहक वाहनों और सवारी वाहनों के लिए डायवर्जन 5 अगस्त 2026 से लागू होकर 12 अगस्त 2026 तक प्रभावी रहेगा. कावड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक पुलिस अलर्ट मोड में है.

भारी माल वाहक वाहनों के लिए 29 जुलाई से डायवर्जन

पुलिस उपायुक्त यातायात त्रिगुण बिसेन के मुताबिक, भारी माल वाहक वाहनों के लिए 29 जुलाई से डायवर्जन प्लान लागू किया जा रहा है जो की 12 अगस्त 2026 तक प्रभावी रहेगा. ट्रेफिक डायवर्जन को लेकर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है. इस दौरान ट्रैफिक वालंटियर फोर्स की भी तैनाती रहेगी. किसी भी तरह की सुविधा से बचने के लिए डायवर्जन प्लान जरूर देखकर निकले.

29 जुलाई से 12 अगस्त तक का प्‍लान

दिल्ली की ओर से आने वाले भारी मालवाहक वाहनों का तुलसी निकेतन बॉर्डर, सीमापुरी बॉर्डर, आनंद विहार बॉर्डर से गाजियाबाद में प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा. ऐसे वाहन जिन्हें हरिद्वार, मुरादाबाद, अमरोहा, लखनऊ आदि गंतव्य तक जाना है वह सभी चौधरी चरण सिंह मार्ग गाजीपुर मंडी और NH 9 का प्रयोग करते हुए डासना इंटरसेक्शन से ईस्टर्न एक्सप्रेसवे और अक्षरधाम से दिल्ली देहरादून एक्सप्रेशन का प्रयोग करते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल इंटरसेक्शन का प्रयोग करते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे.