मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना: अब शिक्षकों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार, बोले- बड़ी राहत मिली

लखनऊ: प्रदेश में मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को 50 जिलों में भारी बारिश होने और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्रफल के चलते उत्तर प्रदेश में मानसून फिर से सक्रिय हुआ है, जिसकी वजह से आने वाले 3-4 दिनों तक प्रदेश में मूसलाधार बारिश होने के साथ कहीं कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवा भी चलेगी कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बिजली भी गिर सकती है.

वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश के दोनों संभागों में मौसम सामान्य रहा. सुबह 8 बजे से लेकर 5 बजे तक सबसे अधिक बारिश उरई जिले में 15 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई. इसके अलावा ज्यादातर जिलों में हल्की और कुछ जिलों पर मध्यम बारिश हुई. अधिकांश इलाकों में मौसम ड्राई बना रहा.

मूसलाधार बारिश का अलर्ट इन जिलों में: बहराइच, लखीमपुर खीरी, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, सीतापुर, हरदोई, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं और आस पास के क्षेत्रों में चेतावनी जारी की गई है.

बादल गरजने-बिजली गिरने का अलर्ट इन जिलों में: बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आस पास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है.

अब तक 23% कम हुई बारिश: उत्तर प्रदेश में 1 जून से 26 जुलाई तक अनुमानित बारिश 313 मिली मीटर के सापेक्ष 240 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो कि सामान्य से 23% कम है.

लखनऊ में रेन अलर्ट: मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार को लखनऊ में बादल छाए रहेंगे. कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

बस्ती सबसे गर्म जिला: रविवार को उत्तर प्रदेश का बस्ती सबसे अधिक गर्म जिला रहा. जहां पर अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान हरदोई जिले में 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो कि समान से 3 डिग्री सेल्सियस कम है.

मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि उत्तरी-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर बने निम्न दाब क्षेत्र के और मजबूत होने से प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से मानसूनी प्रवाह बढ़ने से आज से फिर प्रदेश में मानसूनी सक्रियता बढ़ने से बारिश के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की सम्भावना है.