हैदराबाद: सलमान खान एक बार फिर अपना मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस लेकर हाजिर हैं. बिग बॉस 20 का 6 सितंबर से आगाज होने जा रहा है. इससे पहले शो के कंटेस्टेंट्स प्रोमो सामने आए हैं. इसमें एक नाम बादशाह की पूर्व पत्नी ईशा रिखी का भी सामने आया है. शो से आए प्रोमो में दिख रहीं कंटेस्टेंट को ईशा रिखी कहा जा रहा है. हालांकि मेकर्स ने अभी उनके नाम की पुष्टि नहीं की है, लेकिन इस प्रोमो का कमेंट बॉक्स ईशा रिखी के नाम से भर चुका है.
बता दें, बिग बॉस 20 का प्रीमियर 6 सितंबर को होगा और इससे पहले, कंटेस्टेंट्स के धुंधले चेहरों वाले प्रोमो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं. पहले प्रोमो में एक लड़की खुद को पंजाबी और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री बता रही है. हालांकि प्रोमो में उसका चेहरा धुंधला है, लेकिन पोस्ट पर आए कमेंट्स से पता चलता है कि नेटिजन्स को पूरा यकीन है कि यह ईशा रिखी ही हैं.प्रोमो में वह कह रही हैं, ‘मुझे प्यार हुआ, और जो कुछ भी मैंने फेस किया (आंसुओं में रोते हुए). जब आपका भरोसा टूटा है कुछ रिश्तों से तो.. जैसे ही प्रोमो जारी किया गया, नेटिजन्स ने इस पर प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया. एक ने लिखा, ‘@बैडबॉयशाह क्यों भाई क्यों?’. कईयों ने कमेंट बॉक्स में ईशा रिखी का नाम लिखा है और दावा कर रहे हैं कि यह ईशा रिखी ही हैं.प्रोमो में अभिनेत्री के ईशा रिखी होने के संकेत और उनके उतार-चढ़ाव भरे प्रेम जीवन को याद करते हुए उनके भावुक हो जाने से यह निश्चित है कि दर्शकों को ईशा और बादशाह के बीच क्या हुआ और शादी के कुछ ही महीनों बाद वे अलग क्यों हो गए, इस बारे में जानने को मिल सकता है.
ईशा-बादशाह के अलगाव के बारे में – बता दें, बीती 1 सितंबर को बादशाह और ईशा ने अलग होने के अपने फैसले की पुष्टि की थी. अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा था, ‘मैंने और ईशा रिखी ने आपसी सहमति से अलग होने और अपने-अपने रास्ते पर आगे बढ़ने का फैसला किया है. यह निर्णय आपसी सम्मान के साथ लिया गया है और हम सभी से अनुरोध करते हैं कि कृपया इस दौरान हमारी निजता का सम्मान करें. इस मामले पर यह हमारा एकमात्र बयान होगा. हम आपसे विनम्र निवेदन करते हैं कि हमारे रिश्ते के बारे में कोई और अटकलें या अनुमान न लगाए जाएं’. अब देखना होगा कि क्या वाकई में ईशा बिग बॉस 20 में नजर आएंगी.