लखनऊ:पश्चिमी विक्षोभ के असर और अरब सागर से आ रही नमी के कारण शुक्रवार को पूर्वांचल के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं, प्रदेश के पश्चिमी और मध्य हिस्सों में बारिश में कमी दर्ज की गई।
इसके बाद बारिश का दौर धीरे-धीरे कमजोर पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 20 सितंबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 22 सितंबर तक पूरे प्रदेश में बारिश थमने तथा मौसम शुष्क होने के आसार हैं। इससे प्रदेश में मानसून की विदाई का सिलसिला शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर बादल और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी रह सकती है। पश्चिमी यूपी के जिलों से आज से मानसून विदा होना शुरू हो जाएगा। अब यहां बारिश होने की संभावना नहीं है।

