हैदराबाद: अजय देवगन इन दिनों अपनी हिट फ्रेंचाइज दृश्यम की आखिरी किस्त दृश्यम : द कंक्लूजन की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. इससे पहले वह भारत के नंबर 1 कॉमेडियन कपिल शर्मा के कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 5 में नजर आने वाले हैं. यहां उन्होंने अपनी ही पत्नी काजोल को लेकर बहुत मजेदार जवाब दिया है. अजय देवगन ने उस समय बड़ा ही मजेदार जवाब दिया जब उनसे पूछा गया कि अगर काजोल दृश्यम फिल्म का हिस्सा होतीं तो क्या होता ?

इस एपिसोड के दौरान जयदीप ने अजय के साथ अपने निजी जुड़ाव के बारे में भी बताया. अभिनेता ने खुलासा किया कि अजय के साथ उनका रिश्ता उनकी पहली फिल्म आक्रोश से शुरू हुआ था.
इस एपिसोड में खूब हंसी-मजाक देखने को मिलेगा, जिसमें सुनील ग्रोवर अजय की नकल करते नजर आएंगे. जयदीप, कृष्णा अभिषेक और किकू शारदा के दोबारा शुरू हुए सोना और मोना के किरदार में शामिल होंगे, वहीं अजय के चुटकुलों की नवजोत सिंह सिद्धू तारीफ करेंगे. सिद्धू ने कहा, ‘बोलता नहीं, पर जब बोलता है जानदार, वजनदार होता है’.
कपिल ने अजय के साथ अपने संबंधों के बारे में मजाक करते हुए कहा कि हालांकि वह अभिनेता को 15 साल से जानते हैं, लेकिन उन्होंने शायद ही कभी बात की हो. उन्होंने कहा, ‘मैं अजय साहब को पिछले 15 सालों से जानता हूं, और हमारी सिर्फ 14 बार ही बात हुई है, मैं ठीक हूं, आप कैसे हैं?’ फिल्म में भी हमने बस इतना ही कहा, ‘मैं ठीक हूं, आप कैसे हैं?
पांचवें सीजन में बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी और क्रिकेट के मेहमान शामिल होंगे. लाइन-अप में तमन्ना भाटिया, सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्वेता तिवारी, अनुप सोनी, मनीष पॉल, जाकिर खान, पंकज त्रिपाठी, विकास दिव्यकीर्ति शामिल हैं.
क्रिकेट जगत के दिग्गज रवि शास्त्री और सुनील गावस्कर भी नवजोत सिंह सिद्धू के साथ इस कॉमेडी शो में नजर आएंगे. द ग्रेट इंडियन कपिल शो का पांचवा सीजन 26 सितंबर को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर शुरू होगा. इसके नए एपिसोड हर शनिवार को देख सकेंगे.
