UP Ad 1 23rd Sep

13 माह से गायब बेटे की बरामदगी करवाने को एसएसपी से लगाई गुहार

13 माह से दर-दर भटक रहे हैं माता- पिता

बरेली। 13 माह के बाद भी बेटे की बरामदगी न होने पर पिता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। थाना फतेहगंज पश्चिमी की ग्राम पंचायत अगरास निवासी भानु प्रताप ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बेटे की तलाश में पुलिस पर मदद न करने का आरोप लगाया। उन्होंने शिकायती पत्र में बताया उसके बेटे मनोज को गांव के ही तीन युवक 4 सितंबर 2022 को घर से बुलाकर ले गए थे। वह फतेहगंज पश्चिमी जाने की बात कह कर गया था। वापस लौटने में देरी होने पर उसको संभावित स्थानों पर तलाश किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बताया पुलिस तलाश करने के नाम पर उसको टरका रही है, संदिग्ध युवकों से भी कोई पूछताछ नहीं की गई है।

Middle Ad 23rd Sep UP