Modi Cabinet Decision: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि कैबिनेट ने माई भारत (My BHARAT) नाम का एक प्लेटफॉर्म शुरू करने का निर्णय लिया है।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ”माई भारत प्लेटफॉर्म पर करोड़ों की तदाद में विदेश और देश से युवा जुड़ेंगे। भारत को विकसित औऱ आत्मनिर्भर बनाने के सपने को यह साकार करेगा। इसके जरिए युवा अपनी आकांक्षा को पूरा कर पाएंगे। 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर इसको राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा, देश सबके लिए प्राथमिकता है। भारत के वर्तमान और भविष्य को ध्यान में रखते हुए ही हम My BHARAT प्लटेफॉर्म लेकर आए हैं।
