माँ गँगा की रक्षा एवं सेवा का संकल्प दिलाया 

पंडित ब्रजेश मिश्रा, पंडित नवल किशोर मिश्रा, पंडित अभिषेक मिश्रा, पंडित विष्णु यश महाराज ने वेद पाठ ध्वनि से माहौल भक्तिमय बना दिया

बरेली । श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के छ्ठे दिन कथा व्यास ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं के वास्तविक महत्व से श्रद्धालुओं को अवगत कराते हुए माँ गँगा की रक्षा एवं सेवा का संकल्प दिलाया।

 बरेली के बिहारीपुर के प्राचीनतम ठाकुर श्री नवल बिहारी जी महाराज मन्दिर के प्रांगण में पितृ पक्ष में पितृ देवो की प्रसन्नता एवं कृपा प्राप्ति हेतु श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के छठे दिन प्रख्यात कथा व्यास नंद किशोर मिश्रा जी के मुखारविन्द से श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं के वास्तविक महत्व से रूबरू होते हुए संगीतमयी कथा का रसपान किया। कथा के दौरान। कथा व्यास नंद किशोर मिश्रा जी ने श्रद्धालुओं को पितृ पक्ष में पितरों की प्रसन्नता क्यों और कैसे विषय पर अवगत कराया साथ ही माँ गँगा की रक्षा एवं सेवा क्यों और कैसे करें ,के प्रति जागरूक करते हुए माँ गँगा की रक्षा एवं सेवा का संकल्प दिलाया। कथा के दौरान पंडित ब्रजेश मिश्रा, पंडित नवल किशोर मिश्रा, पंडित अभिषेक मिश्रा, पंडित विष्णु यश महाराज ने वेद पाठ ध्वनि से माहौल भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर माता जी (माँ काली मन्दिर), सीमा रस्तोगी, हरिओम सिंह, प्रगति गंगवार, डॉ. ओम नरायण दुबे, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ.रजनीश सक्सेना,  डॉ. संजीव त्रिपाठी, नीरज बाला, सविता त्रिपाठी आदि के साथ सैकडों की तादात में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
इससे पूर्व कथा का शुभारम्भ भगवान गणपति, गौरी, कलश,नवग्रह पूजन,श्री मद् भागवत महापुराण की आरती के साथ हुआ तथा अन्त में श्रद्धालुओं को आरती के पश्चात् प्रसाद वितरण किया गया।
सेवादार डॉ. रजनीश सक्सेना ने बताया कि कल दिनांक 12  अक्टूबर 2023 को सायं 4.30 से रात्रि 8.30 तक ठाकुर नवल बिहारी जी महाराज मन्दिर, बिहारीपुर खत्रियान के प्रागण में श्री मद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के सातवें दिन श्रद्धालुओं को भगवान श्री कृष्ण के विभिन्न स्वरुपों की लीलाओं से अवगत कराने के उपरांत कथा का विश्राम होगा।