11th Nov Header

एसडीएम वाला ने नदी किनारे अवैध कब्जे हटवाया

कब्जा मुक्त कराए गए जमीन पर ग्राम के वृहद गौशाला के लिए हरे चारे की बुवाई की जा रही है

बरेली। उप जिला अधिकारी गोविंद मौर्य ने ग्राम खंगवा श्याम में ग्राम समाज की श्रेणी 6(नदी) की गाटा संख्या 284 क्षेत्रफल 5.553 हैक्टयर से अवैध कब्जा हटवाए ।

एसडीएम वाला ने नदी किनारे अवैध कब्जे हटवाया
एसडीएम वाला ने नदी किनारे अवैध कब्जे हटवाया

कब्जा मुक्त कराए गए जमीन पर ग्राम के वृहद गौशाला के लिए हरे चारे की बुवाई की जा रही है । एसडीएम ने बताया रमेश पुत्र मोतीराम, रामकिशोर पुत्र जानकीराम, बनवारी पुत्र लक्ष्मण प्रसाद, ज्वालासिंह पुत्र तुलाराम, रामशरण आदि ने श्रेणी 6 की घाटा संख्या पर अवैध कब्जा कर लिया था माप जो करने के बाद इसको मुक्त करवा लिया गया है। उपरोक्त लोग इस जमीन पर अवैध कब्जा करके खेती कर रहे थे। टीम में कानूनगो रामस्वरूप,लेखपाल राहुल शर्मा, पटवारी लाल, ग्राम प्रधान के अलावा हल्का पुलिस मौजूद रही।