21st Nov Header Ad

ममता पर भाजपा नेता अभिजीत गंगोपाध्याय की विवादित टिप्पणी पर कार्रवाई, 24 घंटों के लिए प्रचार पर रोक

कोलकाता: चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में बीजेपी प्रत्‍याशी जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय की कड़ी निंदा की। उन्होंने 21 मई को शाम पांच बजे से लेकर अगले 24 घंटे तक उनके चुनाव प्रचार पर रोक लगाई है। आयोग ने भाजपा नेता को आदर्श आचार संहिता के तहत अपने सार्वजनिक बयानों में सावधानी बरतने की भी चेतावनी दी है।

दरअसल, हल्दिया में 15 मई को एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते समय भाजपा उम्मीदवार गंगोपाध्याय ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की थी। टीएमसी ने चुनाव आयोग को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। चुनाव आयोग ने गंगोपाध्याय को कारण बताओ नोटिस भेजा था, जिसका 20 मई शाम पांच बजे तक जवाब मांगा था।