लखनऊ: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल मुस्लिमीन (AIMIM) ने लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश की 7 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। गुरुवार (29 फरवरी) को असदुद्दीन ओवैसी ने ‘इंडिया गठबंधन’ पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। अखिलेश यादव के आजमगढ़ से चुनाव लड़ने की संभावना है, इसके बावजूद पार्टी वहां से प्रत्याशी उतारेगी।
एआईएमआईएम शिवपाल यादव की बदायूं सीट और रामगोपाल यादव के बेटे की सीट फिरोजाबाद से भी प्रत्याशी उतारेगी। इसके अलावा संभल, अमरोहा, मुरादाबाद और मेरठ जैसी मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर AIMIM प्रत्याशी उतारेगी। पार्टी के प्रवक्ता अब्दुल बकार ने जानकारी देते हुए बताया कि आगे की परिस्थितियों के हिसाब से सीटों की घोषणा की जाएगी।