11th Nov Header

अखिलेश यादव को अपने परिवार से बाहर कोई यादव दिखता ही नहीं: दिनेश लाल निरहुआ

2024 Lok Sabha Elections: बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ 2024 लोकसभा चुनाव के लिए एक गीत तैयार किया है. गीत के बोल हैं- ‘देखो तीसरी बार बनेगी, अबकी 400 पार करेगी, महिलाओं की गारंटी है फिर मोदी की सरकार बनेगी, युवाओं की गारंटी है फिर मोदी सरकार बनेगी।’ इस गीत को बीजेपी सांसद ने एक निजी कार्यक्रम में सुनाया है। इसके साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव पर भी तंज कसा है।

दिनेश लाल ने धर्मेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाने के सवाल और उनसे मिलने वाली चुनौती पर कहा की हमें लग रहा था कि वह इतना गहन मंथन कर रहे हैं तो कुछ अच्छा निर्णय लेंगे। लेकिन मुझे लगता है कि अगर आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी को किसी यादव को लड़ाना था तो आजमगढ़ और पूर्वांचल में बहुत से यादव हैं। लेकिन उन्हें अपने परिवार से बाहर कोई यादव दिखता ही नहीं है। 2022 में जनता ने उन्हें जवाब दिया था। अखिलेश यहां से नहीं लड़ रहे हैं यह निर्णय सही है। क्योंकि वह अगर लड़ते और जीतते तो फिर सीट खाली कर चले जाते। इसके कारण फिर उपचुनाव होता।