1st Oct to 10th Oct Ad

अमित शाह की बड़ी बहन का निधन

मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा था इलाज

मुंबई: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन का मुंबई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया है। यह जानकारी बीजेपी के एक पदाधिकारी ने दी है। बहन राजेश्वरीबेन शाह के निधन के बाद अमित शाह ने गुजरात में अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। राजेश्वरीबेन की उम्र 60 के आसपास थी। बीजेपी के पदाधिकारी ने बताया कि राजेश्वरीबेन की तबीयत कुछ समय से ठीक नहीं थीं और मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने सोमवार तड़के अंतिम सांस ली। अपनी बीमार बहन के निधन के बाद अमित शाह ने आज अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

Middle Ad 23rd Sep UP