इंडिया गठबंधन को एक और झटका, भगवंत मान ने अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान

ममता के बाद आप ने बठबंधन से किया किनारा

नई दिल्ली: ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के बाद आम आदमी पार्टी ने भी इंडिया गठबंधन को झटका दिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस के साथ नहीं जा रहे हैं। मान ने कहा कि आप पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ने जा रही है। भगवंत मान गठबंधन के पक्ष में नहीं थे। उन्होंने कई बार पब्लिक प्लेटफॉर्म से अकेले ही चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। बता दें कि पंजाब में आप और कांग्रेस एक दूसरे की प्रतिद्वंद्वी हैं।