लखनऊ: 11 फरवरी को यूपी के विधायक अयोध्या जा रहे हैं और वहां रामलला के दर्शन करेंगे। इसको लेकर यूपी विधानसभा सत्र में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महान ने भी बड़ी बात कही है। उन्होने कहा, मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी विधायक आमंत्रित हैं।
11 फ़रवरी को यूपी विधानसभा के सभी विधायक अयोध्या जायेंगे, राम लला के दर्शन करेंगे। सुबह 8 बजे बस से सभी विधायक अयोध्या जायेंगे। बस में विधानसभा स्पीकर भी साथ रहेंगे। विधायक अपनी पत्नी को भी ले जा सकते हैं। सपा विधायक शिवपाल यादव ने भी कहा था की विधानसभा अध्यक्ष ले चलेंगे तो वे अयोध्या जाएंगे, साथ ही कई विधायक सदस्यों ने भी यह बात रखी थी।
