एडीएम ने किया केनरा बैंक में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

क्षेत्रीय कार्यालय में सभी कर्मचारियों ने लिया भ्रष्टााचार से लड़ने की शपथ

अयोध्या: केन्द्रीय सतर्कता आयोग के सतर्कता जागरूकता सप्ता ह 2023 (30 अक्टूबर से पांच नवंबर) तक मना रहा है। जिसने इस वर्ष की थीम-भ्रष्टारचार को न कहें, राष्ट्रम के प्रति प्रतिबद्ध रहें जारी किया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को केनरा बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एडीएम सतीश त्रिपाठी ने रिबन काट करके किया। उन्होंने आम जन मानस को भ्रष्टाचार की रोकथाम और उसके खिलाफ लड़ाई में सामूहिक रूप से भाग लेने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में विभिन्न शाखाओं से आए हुए कर्मचारियों और अधिकारियों ने वॉकथान के जरिए आम जन मानस को भ्रष्टाचार के प्रति सचेत और जागरूक रहने का संदेश दिया। इस मौके पर केनरा बैंक क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय प्रबन्धक श्री विकास भारती, मंडल प्रबंधक बाल मुकुंद, मंडल प्रबंधक बितु वरेण्यम दुबे ,मंडल प्रबन्धक संदीप श्रीवास्तव और क्षेत्रीय कार्यालय और शाखाओं के कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।