UP Ad 1 23rd Sep

पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं की क्लास लेंगे डॉ. संजय निषाद, जानिए मामला

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एनडीए के सहयोगी, सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद भी इन दिनों 2024 की चुनावी तैयारियों में जुटे हुए हैं। लगातार वे विभिन्न कार्यशालाओं के माध्यम से अपने कार्यकर्ताओं और पार्टी के पदाधिकारियों को चुनावी मैदान में उतरने की ट्रेनिंग दे रहे हैं। इसी कड़ी में निषाद पार्टी के युवा मोर्चा (द ग्रेट निषाद युवा वाहिनी) की आईटी और मीडिया की कार्यशाला चार और पांच नवम्बर को आयोजित होनी है।

Middle Ad 23rd Sep UP

युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के लिए आयोजित होने वाले इस विशेष शिक्षण और प्रशिक्षण सत्र को कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद संबोधित करेंगे। लखनऊ स्थित अपने सरकार आवास पर डॉ. संजय निषाद इस प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन करेंगे।