संस्कृति पर्व का अप्रतिम विशेषांक चक्रस्थ अयोध्या

अयोध्या आंदोलन की नायिका साध्वी रितंभरा ने किया लोकार्पण

अयोध्या: विश्व की एकमात्र पत्रिका जिसके प्रधान संपादक प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त श्री हनुमान जी महाराज स्वयं हैं। उन्हीं की विशेष अनुकंपा से संस्कृति पर्व प्रकाशित की गई है। अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि पर निर्मित भव्य मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा के अवसर पर संस्कृति पर्व का विशेष अंक चक्रस्थ अयोध्या श्री हनुमान जी की कृपा से प्रकाशित है जिसका लोकार्पण आज साध्वी रितंभरा ने किया। इस अंक के अतिथि संपादक अखिल भारतीय संत समीति के महामंत्री स्वामी जीतेंद्रानंद हैं। इस अवसर पर तीर्थ क्षेत्र पुरम में अनेक महामंडलेश्वर, मंडलेश्वर एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अशोक तिवारी भी उपस्थित थे।

भारत की आधुनिक संत परंपरा के देदीव्यमान नक्षत्र, अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री पूज्य स्वामी जीतेंद्रानंद सरस्वती के अभिभावकत्व एवं निर्देशन में अब संस्कृति पर्व का चक्रस्थ अयोध्या अंक अपना विशेष रूप से तैयार किया गया है। इस अतिविशिष्ट अंक में पाठकों को वह सब कुछ प्राप्त होगा, जो उत्सुकता के साथ कोई भी अयोध्या और श्रीरामजन्म भूमि के बारे में जानने की इच्छा रखते हैं। इस अंक के संपादकीय संरक्षक पद्मश्री आचार्य विश्वनाथ प्रसाद तिवारी हैं। भारत संस्कृति न्यास के अध्यक्ष संजय तिवारी इस पत्रिका के संस्थापक संपादक हैं।