11th Nov Header

महिला ने पड़ोसियों पर लगाया घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से लगाई इंसाफ की गुहार

बरेली: अलीगंज इलाके के एक गांव की महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर घर में घुसकर महिलाओं के साथ छेड़खानी करने व विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर घायल करने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया। शिकायती पत्र में बताया कि 14 नवंबर की शाम 7:30 बजे पड़ोस के ही लोग एक राय होकर उसके घर में घुस आए। उन्होंने आते ही धारदार हथियार से हमला करने के अलावा लाठी डंडों से मारना पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी पुत्रवधू की अस्मत को भी तार तार करने की कोशिश की। बचाने आए बेटे को ईंट मारकर घायल कर दिया। चीख पुकार की आवाज सुनकर अन्य पड़ोसियों को अपनी ओर आता देख आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। बताया, स्थानीय पुलिस उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है।