Bareilly News: बरेली की बेटी खुशबू ने भी जीता कांस्य पदक, पीएम मोदी करेंगे सम्मान

खेल कोटे में सशस्त्र सीमा बल में कर रही नौकरी

Bareilly News: चीन के हांगझोक में चल रहे एशियाई खेलों में सेपक टाकरा के रेंगू इंवेट में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय महिला टीम का हिस्सा बरेली की खुशबू भी हैं। यह जिले के लिए गौरव की बात है। इस उपलब्धि पर उनके परिजनों में खुशी है।

गुरुवार को हुए मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने मेजबान चीन को 2-1 से हराया था। कांस्य पदक अपने नाम किया था। कैंट निवासी खुशबू के परिजनों ने बेटी और भारतीय टीम के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर बरेली और देश को गौरवान्वित करने की बात कही। जिले में सेपक टकरा का प्रशिक्षण कैंट के भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र पर दिया जा रहा है। वीडियो कॉल के जरिये हुई बातचीत बीए शर्मा के निर्देशन में अच्छा प्रदर्शन किया है। खुशबू के पिता गोपाल कन्नौजिया ने बताया कि गुरुवार को हुए मुकाबले में परिजनों के साथ ही पड़ोसियों ने भी उनके साथ बैठकर मैच देखा।

Bareilly News

बेटी के इस उपलब्धि उनकी मां मीना कन्नौजिया की आंखें भर आईं। बताया कि खुशबू ने 2012 में हाईस्कूल, 2014 में इंटर की परीक्षा आरएन टैगोर इंटर कॉलेज से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। 2017 में स्नातक की परीक्षा पास की। 2007 से खुशबू ने साई सेंटर में सेपक टकरा को अभ्यास करना शुरू किया। बेटी को खेल कोटे में सशस्त्र सीमा बल में नौकरी मिली। वर्तमान में बेटी की तैनाती गुवाहटी में है। खुशबू का भाई शिवम हॉकी खिलाड़ी है।

पीएम मोदी करेंगे सम्मान

खुशबू ने बताया कि नौ अक्टूबर को उनकी वापसी दिल्ली में होगी। 10 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खिलाड़ियों को देश का गौरव बढ़ाने पर सम्मानित करेंगे। 11 और 12 मुख्यालय में रिपोर्ट के बाद वह घर पहुंचेंगी। वहीं टीम को पदक मिलने पर खुशबू को पदोन्नति भी मिल सकती है।