1st Nov Ad

मलवाँ: औद्योगिक क्षेत्र में सात करोड़ से बनेंगे कई मार्ग

सात करोड़ से अधिक की धनराशि भी आवंटित

फतेहपुर: मलवाँ औद्योगिक क्षेत्र में तेजी से सड़क निर्माण होगा। इसके लिए सात करोड़ से अधिक की धनराशि भी आवंटित हो चुकी है। मलवाँ औद्योगिक क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किये जा रहे हैं। इसमें सबसे बड़ा योगदान यूपीसीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मयूर माहेश्वरी का बड़ा योगदान है। तो वहीं सड़क निर्माण के लिए फतेहपुर लघु उद्योग भारती (लउभा) के जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने बड़ा प्रयास किया था। ऐसे में जिलाध्यक्ष ने लउभा टीम की ओर से सीईओ मयूर माहेश्वरी को धन्यवाद दिया है।

मलवाँ औद्योगिक क्षेत्र में इसके पहले भी सड़क निर्माण हुए थे। लेकिन इसके बाद भी कई मार्ग अधूरे रह गए थे। ऐसे में बारिश होने की वजह से माल दुलाई के लिए आने वाले वाहनों को काफी दिक्क़तों का सामना करना पड़ा था। मामले पर लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने यूपीसीडा के सीईओ मयूर माहेश्वरी को अवगत कराया। जिसपर शासनस्तर पर लगातार पत्रचार किया गया। इसके बाद यूपीसीडा सीईओ ने शासनादेश के अनुसार सात करोड़ 11 लाख रुपये का आवंटन कर दिया।

Fatehpur News

इससे केवल सड़क निर्माण ही नहीं बल्कि दोनों ओर, सीमेंट ईंट से इंटरलॉकिंग और नाली का निर्माण भी होगा। इनमें रोड नंबर एक, दो, तीन, छह, 16, 18, 19, 21, 22 शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मयूर माहेश्वरी ने मलवाँ औद्योगिक क्षेत्र को कई योजनाओं से जोड़ा है। मलवाँ का डार्क जोन दूर करने में मयूर माहेश्वरी का बड़ा योगदान रहा है। इसके साथ ही साथ एसबीआई से लेकर कई अन्य मार्गों का निर्माण किया जा चुका है।

Fatehpur News

लउभा जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने बताया कि यूपीसीडा सीईओ मयूर माहेश्वरी के आने के बाद से औद्योगिक क्षेत्र में विकास के कई कार्य हुए हैं। साथ ही साथ संगठन की ओर से जब जब मुद्दा उठाया गया है, तब तब मयूर माहेश्वरी ने विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने कहा, यदि सभी विभागों में उनके जैसे आईएएस अधिकारी आ जाएं तो सीएम योगी आदित्यनाथ की मंशा को धरातल में उतारने में समय नहीं लगेगा। बजट आवंटन पर लउभा पदाधिकारियों में महासचिव अमित गुप्ता, कोषाध्यक्ष उदयभान साहू, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, भूपेंद्र उमराव, सहित कई उद्यमियों ने मयूर माहेश्वरी को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार जताया है।

इसे भी पढ़ें: इमरान मसूद की कांग्रेस में हुई वापसी, केसी वेणुगोपाल ने दिलाई सदस्यता