11th Nov Header

आंवला के नगर अध्यक्ष बने दयाराम

पालिका परिषद अध्यक्ष ने नगर अध्यक्ष का किया स्वागत

बरेली: समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने आंवला नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी कस्बे के मोहल्ला अनुपुरा निवासी दयाराम मौर्य को सौंपी। समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष डॉ इंद्रपाल सिंह और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सय्यद आबिद अली ने नव नियुक्त नगर अध्यक्ष का जोरदार स्वागत कर उम्मीद जताई कि उनकी मौजूदगी सपा की रीती नीतियों को घर-घर तक पहुंचाकर मजबूती प्रदान करेगा।