Bareilly: डॉ. राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज में छात्राओं को दिए गए सुरक्षा के टिप्स

बरेली: आंवला स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. महाराणा प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। महिला पुलिस कर्मचारी सुमन यादव, भावना एवं कृष्णपाल ने छात्र-छात्राओं को महिला हेल्प डेस्क, शक्ति मोबाइल, महिला साइबर सेल के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी।

इस दौरान उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने एक नया हेल्पलाइन नंबर 181 से सभी थानों महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की है। इसमें शिकायतकर्ता को एक टोकन दिया जाता है, जिस पर सभी जानकारी दर्ज होती है। उन्होंने बताया कि अगर सार्वजनिक स्थल या कार्यालय पर छेड़खानी/हिंसा होती है तो हेल्पलाइन नंबर 1090 को सूचित करने पर पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

इस कार्यक्रम का संचालन महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. एकता सिंह ने किया। इसमें प्रो. अर्चना पाण्डेय, प्रो. सचिन अग्रवाल, प्रो. राममूर्ति, प्रो. देवीशरण, डॉ. अभिषेक सिंह, प्रो. हिमांशु श्रीवास्तव, प्रो. सौरभ कुमार, विश्राम सिंह, राम आसरे आदि मौजूद रहे।