Fatehpur: एडीजी भानु भास्कर ने किया मिशन शक्ति रैली को रवाना

फतेहपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मिशन शक्ति को लेकर फतेहपुर में बड़ा कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रयागराज जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) भानु भास्कर ने रैली को झंडा दिखाकर रवाना किया। यह रैली महिला जागरूकता को लेकर हुई। इसका उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें आपातकालीन नंबरों से परिचय करवाना था।

पुलिस लाइन के मुख्य द्वार से एडीजी भानु भास्कर ने मिशन शक्ति फेज-4 की रैली को रवाना किया। उनके साथ जिलाधिकारी सी इंदुमती, पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह भी मौजूद रहे। यह जागरूकता रैली पुलिस लाइन्स से शुरू होकर जोनिहा चौराहा, खम्भापुर में समाप्त हुई। इस पैदल यात्रा में सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज, सीपीएस, महर्षि विद्या मंदिर की छात्राओं ने भाग लिया। वहीं, महिला कॉन्स्टेबल और पुलिस के जवानों ने रैली में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Fatehpur: एडीजी भानु भास्कर ने किया मिशन शक्ति रैली को रवाना

दी गई आपातकालीन नंबरों की जानकारी

इस पैदल यात्रा के दौरान छात्राओं ने लोगों को 1090, 112, 102, 108, 1073 1098 सहित आपातकालीन नंबरों की जानकारी दी। स्वयं पर करना अभिमान यदि करते नारी का सम्मान लिखे स्लोगन से लोगों को जागरूक किया। यात्रा को देखकर लोग जहां थे, वहीं से महिलाओं, छात्राओं, महिला सुरक्षाकर्मियों के प्रति सम्मान जताया।

Fatehpur: एडीजी भानु भास्कर ने किया मिशन शक्ति रैली को रवाना

इन अधिकारियों की रही मौजूदगी

आयोजन के दौरान पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज चंद्र प्रकाश,  जिलाधिकारी सी इंदुमती, पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा,  क्षेत्राधिकारी प्रगति यादव, राधानगर थाना अध्यक्ष राजकिशोर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।