11th Nov Header

देश व्यापी भूख हड़ताल में शामिल हुए शिक्षक नेता उदय शंकर शुक्ल

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर भूख हड़ताल

बस्ती: पुरानी पेंशन बहाली के राष्ट्रीय संयुक्त मंच के आह्वान पर नई दिल्ली के जंतर मंतर पर देशव्यापी भूख हड़ताल में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल बुधवार को शामिल हुए। देशव्यापी भूख हड़ताल को संबोधित करते हुए उदय शंकर शुक्ल ने कहा कि कहा कि पुरानी व्यवस्था की पेंशन शिक्षकों व कर्मचारियों का हक है। इसे केंद्र और राज्य सरकार को अपने-अपने यहां लागू करना चाहिए। कई प्रदेश में सरकारों ने पुरानी पेंशन को लागू भी कर रखा है। अगर सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती है तो हम सड़क पर संघर्ष एवं हड़ताल भारत बंद करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।