UP Ad 1 23rd Sep

ईडब्ल्यूएस सामान्य वर्ग के आरक्षण में आयु सीमा बढ़ाने की मांग

मेधा ने सौंपा ज्ञापन

बस्ती: मेधा प्रवक्ता दीनदयाल तिवारी ने मंगलवार को तीन सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। मांग किया कि ईडब्ल्यूएस सामान्य वर्ग के आरक्षण में अन्य आरक्षण की भांति पात्रों को सुविधा दिया जाय। ज्ञापन में कहा गया है कि ईडब्ल्यूएस आरक्षण में अन्य आरक्षण की भांति पात्रों को सुविधा नहीं मिल पा रही है।

Middle Ad 23rd Sep UP

आयु सीमा में छूट देने के साथ ही एक हजार स्क्वायर फिट का मकान जिनके पास है उन्हें भी बाध्यता समाप्त कर सुविधा उपलब्ध करायी जाय। आय प्रमाण-पत्र की वैधता तीन वर्ष के लिये लागू किया जाय। मेधा प्रवक्ता दीनदयाल तिवारी ने ज्ञापन देने के बाद कहा कि ईडब्ल्यूएस सामान्य वर्ग के लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था तो की गई है किन्तु उसके कई मानक बना दिये गये हैं जिसके कारण पात्रों को भी समुचित सुविधा नहीं मिल पा रही है। इसे व्यापक हित में उपलब्ध कराया जाय।