कांग्रेस कार्यालय पर याद किए गए बापू-शास्त्री

बापू-शास्त्री ने कठिन समय में देश को दी दिशा: ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’

बस्ती: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व सांसद मसुरियादीन पासी को कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित संगोष्ठी में जयन्ती अवसर पर याद किया गया। ध्वजारोहण के बाद गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री कांग्रेस के मील के पत्थर है। दोनों नेताओं ने देश को आजाद कराने के लिये संघर्ष किया। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय-जवान जय किसान का नारा देकर कठिन समय में देश को नयी पहचान दिया। इन्ही महापुरूषों की विरासत पर देश आगे बढ रहा है। बापू-शास्त्री के विचार हर युग में प्रांसगिक बने रहेंगे।

पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, मो. रफीक खां, अनुरूद्ध त्रिपाठी, विश्वनाथ चौधरी, नर्वदेश्वर शुक्ल, शकुन्तला देवी, बाबूराम सिंह, वृजेश कुमार आर्य, देवी प्रसाद पाण्डेय आदि ने बापू-शास्त्री को नमन् करते हुए कहा कि दोनों महानायकों ने सदैव घृणा और नफरत की जगह जन विश्वास अर्जित किया। उनके विचारों पर आगे बढ़कर ही देश प्रगति कर सकेगा। बापू की आलोचना कुछ लोगों के लिए आसान है, किन्तु महात्मा गांधी बनना उतना ही कठिन, वे विचार बन चुके हैं जो युगों तक हमारा मार्ग दर्शन करते रहेंगे।