देव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में मनाई गई गांधी एवं शास्त्री जयंती

बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति

लखनऊ: देव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के सभी संस्थानों में गांधी एवं शास्त्री की जयंती बड़ी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनायी गई। इस कार्यक्रम में सभी शिक्षकों एवं बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। 2 अक्टूबर को श्री अयोध्या सिंह मेमो. इण्टर कॉलेज चिनहट लखनऊ में महात्मा गांधी और भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जयंती बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनायी गई।

विद्यालय की प्रधानाचार्य ने गांधी एवं शास्त्री की प्रतिमा पर तिलक लगाकर माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। बच्चों ने इस अवसर पर देशभक्ति संबंधित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। विद्यालय का प्रांगण गांधी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम…. धरती पुकारे तुझे देश पुकारे जैसे गीतों से गुंजायमान हो उठा। विद्यालय की प्रबन्धक शैल सिंह ने बच्चों को गांधी एवं शास्त्री जयंती की सभी बच्चों को बधाई दी। विद्यालय के डायरेक्टर आशीष कुमार सिंह ने इस अवसर पर बच्चों को देश के प्रति दायित्वों के लिए जागरूक किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या अनीता मिश्रा ने बच्चों को गांधी एवं शास्त्री द्वारा देश के लिए किए गए योगदान के बारे में बतलाया। इसके बाद विद्यालय प्रांगण में गांधी एवं शास्त्री से सम्बंधित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम (क्विज प्रोग्राम) का भी आयोजन किया गया, जिसमें जल हाउस विजयी हुआ। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रशासनिक अधिकारी के साथ-साथ सभी शिक्षकगण भी मौजूद थे।

डीपीएस एकेडमी इटौंजा लखनऊ में भी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक शैल सिंह ने गांधी एवं शास्त्री की फोटो पर तिलक लगाकर माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर विद्यालय में देश भक्ति संबंधित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम की शुरुआत रघुपति राघव राजा राम…. गीत से हुई। छात्र-छात्राओं ने गांधी और शास्त्री के विषय में कविताएं सुनायी। विद्यालय में वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं क्विज प्रोग्राम का भी आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीता चक्रवर्ती ने बच्चो को गांधी जी एवं शास्त्री जी द्वारा देश के लिए दिए गए योगदान के बारे में बतलाया। विद्यालय की प्रबंधक शैल सिंह ने भी गांधी और शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक शैल सिंह के साथ, विद्यालय की प्रशासनिक अधिकारी गरिमा सिंह एवं सभी शिक्षकगण भी मौजूद थे।

जीएसएम (प्राइवेट) आईटीआई रायपुर राजा इटौंजा लखनऊ में भी गांधी और शास्त्री की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी। देव ग्रुप के डायरेक्टर लाल महेन्द्र प्रताप सिंह ने गांधी और शास्त्री की फोटो पर माल्यार्पण किया। गांधी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम… के द्वारा विद्यालय का प्रांगण गूंज इस अवसर देव ग्रुप के डायरेक्टर लाल महेन्द्र सिंह के साथ-साथ सभी शिक्षकगण भी मौजूद थे।

-आरएल पाण्डेय की रिपोर्ट