UP Ad 1 23rd Sep

स्वच्छता के लिए कड़र मंदिर पर किया श्रमदान

गंदगी अनेक बीमारियों का कारण: सत्येन्द्र

बस्ती: रविवार को जिला पर्यटन एव संस्कृति परिषद बस्ती, युवा पर्यटन क्लब एवं सामाजिक सेवा संस्था चित्रांश क्लब बस्ती के सामूहिक तत्वाधान में प्रमुख पर्यटन स्थल कड़र शिव मंदिर पर स्वच्छता के लिए श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त श्रमदान में सभी प्रतिभागियों द्वारा मंदिर पर झाडू लगा कर आस पास से कूड़ा उठाया गया एवं उसे उचित जगह पर फेंका गया साथ ही आस पास के ग्रामीणों को स्वच्छता अभियान के विषय मे जानकारी प्रदान करते हुयेे नियमित सफाई रखने एवम सफाई कार्य मे सहयोग प्रदान करने हेतु प्रेरित किया गया।

Middle Ad 23rd Sep UP

चित्रांश क्लब के अध्यक्ष सत्येन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि सार्वजनिक एवम पर्यटन स्थलों पर गंदगी होने से पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को कठिनाई होती है, गंदगी अनेक बीमारियों का कारण है इसलिए पहले तो गंदगी करने से बचना चाहिए और गंदगी हो तो उसे एक जिम्मेदार नागरिक की तरह साफ कर देना चाहिए। सफाई करने में कोई शर्म नही होनी चाहिए बल्कि गंदगी में रहने पर शर्म करनी चाहिए। पर्यटन अधिकारी विकास नारायण ने कहा कि हम अगर एक दूसरे को प्रेरित करते रहेंगे तो वो दिन दूर नही जब हमारे सार्वजनिक व पर्यटन स्थल यूरोप के किसी शहर की तरह साफ सुथरे रहेंगे।