11th Nov Header

सेवा भारती के नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में उमड़े मरीज

गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर चिकित्सा शिविर का आयोजन

लखनऊ: गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर सेवा भारती की ओर से मार्टिन पुरवा सेवा बस्ती में रविवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इस अवसर पर डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के चिकित्सकों ने लोगों को चिकित्सकीय परामर्श व आवश्यक दवाएं दीं।

Lucknow News

चिकित्सा शिविर में डा. आशुतोष मिश्रा, डॉक्टर पुष्पेश, डॉक्टर पार्थवी मिश्रा, डॉक्टर विभ्रत शुक्ला ने अपनी सेवाएं दी। इस अवसर पर संवाद नगर के नगर कार्यवाह संदीप, सह नगर कार्यवाह शशिकांत, बौद्धिक प्रमुख अवधेश, व्यवस्था प्रमुख विजय, सेवा प्रमुख मनोज, बस्ती प्रमुख अनूप, विश्व हिंदू परिषद से अरविंद, भाजपा कार्यकर्ता सुमित रावत उपस्थित रहे।