21st Nov Header Ad

भाजपा ने खत्‍म किया पूर्व एमएलसी यशवंत सिंह का निष्कासन, 2022 में किया था बाहर

मऊ: भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार (29 अप्रैल) को पूर्व एमएलसी यशवंत सिंह का निष्कासन खत्म कर दिया है। इसके लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की ओर पत्र जारी किया गया।

बीजेपी ने साल 2022 में यशवंत सिंह को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। यशवंत सिंह ने आजमगढ़-मऊ स्थानीय निकाय विधान परिषद सदस्य के बीजेपी प्रत्याशी अरुण कांत यादव के खिलाफ बेटे विक्रांत सिंह उर्फ रिशू को चुनाव लड़ा दिया था।

भाजपा ने खत्‍म किया पूर्व एमएलसी यशवंत सिंह का निष्कासन

सीएम योगी के करीबी माने जाते हैं यशवंत सिंह

यशवंत सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी माने जाते हैं। इस बार घोसी लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी और सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर के बेटे अरुण राजभर चुनावी मैदान में हैं। वहीं, सपा ने राजीव राय को टिकट दिया है।