1st Nov Ad

भाजपा नेता रमाकान्त ने भण्डारे के साथ किया जरूरतमंदों में कम्बल का वितरण

बीजेपी सरकार में मिल रहा गरीबों को उनका हक

बस्ती: भारतीय जनता पार्टी के नेता रमाकांत पाण्डेय ने अयोध्या धाम में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भण्डारे का आयोजन करने के साथ ही जरूरतमंद लोगों में कम्बल का वितरण किया। भाजपा नेता रमाकान्त पाण्डेय ने कहा कि श्री अयोध्या धाम में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा से वर्षों की साधना पूर्ण हुई। प्रधानमंत्री ने जो संदेश दिया है निश्चित रूप से उसका समाज के सभी वर्गों पर व्यापक प्रभाव पड़ा है।

उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास अर्जित कर भाजपा समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान में जुटी है। इतिहास में पहली बार पात्रों, जरूरतमंदों को निःशुल्क अनाज, वितरण कर सेवा का कीर्तिमान बनाया है। भाजपा नेता रमाकांत पाण्डेय ने कहा कि पूर्व की सरकारें गरीबों का हक डकार लेती थी। भाजपा की सरकार बनते ही उनके लिये विकास के द्वार खुले। आवास, शौचालय उपलब्ध कराने के साथ ही शिक्षा, चिकित्सा, परिवहन, रोजगार सृजन के क्षेत्र में सर्वाधिक कार्य किये।