UP Ad 1 23rd Sep

राष्ट्रव्यापी गठबंधन से हिल गई है बीजेपी, विपक्षी दलों से ले रही प्रतिशोध: अजय राय

लखनऊ: भाजपा सरकार हार की हताशा में विपक्षी दलों से प्रतिशोध ले रही है। इंडिया गठबंधन की बुनियाद बनते ही भाजपा को इस बात का आभास हो गया था कि देश के संसाधनों की लूट और प्रजातंत्र को बचाने के लिए प्रतिपक्षी दलों का एक राष्ट्रव्यापी गठबंधन बना गया है। यह कहना है यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का।

Middle Ad 23rd Sep UP

अजय राय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा हर संभव कोशिश कर रहे हैं कि इस गठबंधन के लोगों को प्रताड़ित करके इंडिया गठबंधन में जाने से रोका जाए। ईडी, सीबीआई, आईटी के माध्यम से इन दलों के नेताओं का मनोबल तोड़ा जाये।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी इस बात का प्रमाण है कि जो इंडिया गठबंधन में शामिल होगा उसे जेल भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के साथ भी यही दुर्व्यवहार किया गया था। उन्होंने भी झुकने से इन्कार किया तो जेल भेज दिया गया।