UP Ad 1 23rd Sep

होली: हाई अलर्ट पर 108 व 102, आपातकालीन सेवाएं रहेंगी उपलब्ध

लखनऊ: होली के दौरान एम्बुलेंस सेवाओं को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। त्यौहार के दौरान 108 व 102 एम्बुलेंस सेवाएं 24 घंटे नि:शुल्क उपलब्ध रहेंगी। प्रदेश सरकार ने ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज कंपनी को उत्तर प्रदेश में 108 व 102 एम्बुलेंस सेवाओं के संचालन की जिम्मेदारी दी है। कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट टीवीएसके रेड्डी ने बताया कि होली को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

Middle Ad 23rd Sep UP

108 एम्बुलेंस रूप से चिन्हित किए गए विशेष स्थानों, दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों, व थानों के नजदीक मौजूद रहेगी। जिससे आपात स्थिति में मरीजों को प्राथमिक इलाज उपलब्ध होने के साथ ही एम्बुलेंस से जल्द से जल्द निकटतम अस्पताल पहुंचाया जा सके। हर जरूरतमंद व्यक्ति को कम से कम समय में एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध कराकर उसकी जान बचाना प्राथमिकता है।

जीवनरक्षक दवाएं के साथ प्रशिक्षित स्टाफ

टीवीएसके रेड्डी ने बताया कि सड़क या अन्य कोई दुर्घटना होने, जलने, हार्ट, सांस, लिवर, किडनी, पेट दर्द, स्किन से सम्बंधित या अन्य समस्या होने पर 108 नंबर पर तत्काल सूचना दी जा सकती है। 108 एम्बुलेंस तुरंत मौके पर पहुंचकर सेवा देगी। सभी एम्बुलेंस में जीवन रक्षक दवाओं के साथ इमरजेंसी सुविधाएं व प्रशिक्षित स्टाफ उपलब्ध है।

महिलाओं व बच्चों के लिये 102 एंबुलेंस रहेगी अलर्ट

त्योहार के दौरान गर्भवती महिलाओं व दो साल तक बच्चों को सेवाएं देने के लिए 102 एंबुलेंस सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। प्रदेश में 108 सेवा की 2200 एंबुलेंस और 102 सेवा की कुल 2270 एंबुलेंस 24 घंटे चल रही हैं। जरूरत पड़ने एम्बुलेंस 102 या 108 पर कॉल करके नि:शुल्क एम्बुलेंस सेवा प्राप्त की जा सकती है।