11th Nov Header

CM Yogi Adityanath: अखिलेश यादव क्यों नहीं जा रहे अयोध्या, सीएम योगी ने खुद बताया

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा सत्र में अखिलेश यादव पर तंज़ कसा है। उन्होने कहा की नेता विरोधी दल कह रहे थे कि राम के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष वोट बैंक की राजनीति के चलते अयोध्या नहीं जाते थे।

सीएम ने कहा की वो डरते हैं कि अयोध्या जाएंगे तो वोट बैंक पर असर न पड़ जाए। जब अयोध्या में मंदिर नहीं बना था तब भी हम वहां जाते थे और अब भी जाते हैं।

सीएम योगी ने कहा की जब न्यायालय का निर्णय नहीं आया था, तब भी हम लोग अयोध्या गए थे और दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया था। आज भी जा रहे हैं और आगे भी जाएंगे।