UP Ad 1 23rd Sep

एसकेडी एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया दीपोत्सव पर्व  

लखनऊ: एसकेडी एकेडमी की सभी शाखाओं में दीवाली का पर्व धूमधाम से बच्चों ने मनाया। विद्यालय में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने खूबसूरत रंगोली, मेंहदी, फैंसी ड्रेस और दीया बनाकर प्रतियोगिता का आनंद उठाया। इस अवसर पर बच्चों को दीवाली के पर्व का महत्व बताया गया और त्योहार को मनाने का उद्देश्य समझाया गया। साथ ही दीवाली क्यों मनाया जाता है इसके बारे में बताया गया।

Middle Ad 23rd Sep UP

एसकेडी एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया दीपोत्सव पर्व  

दीपावली का पर्व भगवान राम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या नगरी वापस आने की खुशी में यह त्यौहार मनाया जाता है। इसमें घरों को दीयों से सजाकर गणेश लक्षमी जी की पूजा कर मिष्ठान व प्रसाद वितरण कर मनया जाता है। इस अवसर पर बच्चों ने लघु नाटिका व नृत्य आदि प्रस्तुत किया व समस्त स्टाफ ने मिलकर गणेश लक्षमी जी की पूजा की।

एसकेडी एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया दीपोत्सव पर्व  

निदेशक ने समझाया त्‍यौहार का महत्‍व

एसकेडी एकेडमी के निदेशक मनीष सिंह ने इस त्यौहार के महत्व को समझाते हुए कहा कि दीपावली का त्यौहार सभी प्रकार के अंधेरों को दूर कर जीवन में नई रोशनी और खुशियों को भरने का संदेश देता है। इस प्रकार हमें दूसरों के जीवन से अंधेरो को दूर करना चाहिए। अंत में उन्होंने सभी स्टाफ को दीपावली की बधाई एवं गिफ्ट व मिष्ठान प्रदान कर कार्यक्रम का समापन किया।

एसकेडी एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया दीपोत्सव पर्व