उज्जैन की सड़कों पर निकले CM मोहन यादव, लोगों में बांटे कंबल

फुटपाथ पर सो रहे लोगों को दिए कंबल

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव शनिवार की रात 12 बजे उज्जैन पहुंचे। सीएम इसके बाद सीधा देवास गेट बस स्टैंड पहुंचकर फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कंबल वितरित किया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि नर की सेवा ही नारायण की सेवा है। अभी जो लोग फुटपाथ पर सो रहे थे, उन्हें उठाना मुनासिब नहीं समझा, लेकिन कंबल वितरित करवा दिए गए हैं। आगे से सभी की व्यवस्था रैन बसेरे में हो, ऐसा सुनिश्चित किया जाएगा।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उज्जैन पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उनके साथ स्थानीय विधायक और प्रशासन, पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। डॉ मोहन यादव सीधे देवास गेट बस स्टैंड पहुंचे यहां उन्होंने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कंबल दिए। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ महापर्व की तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है। उन्होंने हरिद्वार में साधु संतों को सिंहस्थ को लेकर आमंत्रित भी किया है।