चुनाव 2024: पहले चरण में पांच बजे तक बंगाल में सबसे ज्‍यादा वोटिंग, जानिए यूपी का हाल

नई दिल्‍ली/लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर शुक्रवार (19 अप्रैल) को मतदान जारी है। 44 दिनों की लोकतांत्रिक यात्रा एक जून तक चलेगी। चार जून को नतीजे घोषित होंगे।

पांच बजे तक कहां-कितना मतदान?

अंडमान निकोबार- 56.87%

अरुणाचल प्रदेश- 63.92%

असम- 70.77%

बिहार- 46.32%

छत्तीसगढ़- 63.41%

जम्मू कश्मीर- 65.08%

लक्षद्वीप- 59.02%

मध्य प्रदेश- 63.25%

महाराष्ट्र- 54.85%

मणिपुर- 68.31%

मेघालय- 69.91%

मिजोरम- 52.91%

नगालैंड- 55.97%

पुडुचेरी- 72.84%

राजस्थान- 50.27%

सिक्किम- 68.06%

तमिलनाडु- 62.08%

त्रिपुरा- 76.10%

उत्तर प्रदेश- 57.54%

उत्तराखंड- 53.56%

पश्चिम बंगाल- 77.57%

यूपी में पांच बजे तक 57.54% वोटिंग

उत्‍तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की आठ सीटों पर मतदान जारी है। पांच बजे तक 57.54% मतदान हुआ है।

बिजनौर- 54.68%

कैराना- 58.68%

मुरादाबाद- 57.65%

मुजफ्फरनगर- 54.91%

नगीना- 58.05%

पीलीभीत- 60.23%

रामपुर- 52.42%

सहारनपुर- 63.29%