कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में किया चुनाव समिति और पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी का गठन

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अलर्ट मोड में पार्टी

भोपाल: कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में मिली करारी बार के बाद लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। ऐसे में अप्रैल महीने में संभावित लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने प्रदेश चुनाव समिति और पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी का गठन किया है। पार्टी ने मध्य प्रदेश चुनाव समिति में 34 सदस्यों को जगह दी है और इसका अध्यक्ष जीतू पटवारी को बनाया है। वहीं पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में 32 सदस्य शामिल किए गए हैं, जबकि इसका अध्यक्ष प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह को बनाया गया है। वहीं पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को इस कमेटी का कन्वीनर बनाया गया है।

मध्य प्रदेश प्रदेश चुनाव समिति में जीतू पटवारी अध्यक्ष बनाए गए हैं, जबकि पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को दूसरे नंबर पर रखा गया है। इसके अलावा सदस्यों में दिग्विजय सिंह, उमंग सिंघार, सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, अजय सिंह राहुल भैया, विवेक तंखा, रामनिवास रावत, सज्जन सिंह वर्मा, कमलेश्वर पटेल, राजेंद्र कुमार सिंह, फूल सिंह बरैया, हेमंत कटारे, गोविंद सिंह, नर्मदा प्रसाद प्रजापति, आरिफ मसूद, दिनेश गुर्जर, संजय यूईके को जगह मिली है। वहीं योगेंद्र सिंह बुंदेला, फंदेलाल मार्को, महेश परमार, पीसी शर्मा, दिलीप सिंह गुर्जर, राजीव पाठक, संजय शर्मा, राजीव जोशी, रवि जोशी, तलवार सिंह लोधी, अजय मिश्रा बाबा, जगत बहादुर सिंह, निलय डागा, अशोक सिंह, राजीव सिंह, शामिल किए गए हैं। इसके अलावा प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष राज्य सेवा दल के प्रमुख महिला कांग्रेस की अध्यक्ष को भी शामिल किया गया है।