फतेहपुर: मिशन शक्ति से सशक्त होंगी छात्राएं, 1090 नंबर को समझा

फतेहपुर: छात्राओं को मिशन शक्ति से परिचय करवाने के लिए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पर प्राचार्य प्रोफेसर सरिता गुप्ता, डॉ. रेखा वर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी डॉ. जिया तसनीम सहित कई प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर मौजूद रहे।

बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति फेज-4 को शुरू किया था। ऐसे में इसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए फतेहपुर में तेजी से काम किया जा रहा है। छात्राओं को मिशन शक्ति के बारे में जागरूक करते हुए उन्हें सामाज में आगे बढ़ाने के लिए प्ररित किया गया। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान है।

1090 नंबर देकर मिशन शक्ति से जोड़ा गया

मिशन शक्ति के फेज-4 के तहत सरकार महिलाओं के अधिकारों पर जोर दे रही है। छात्राओं को लैंगिक समानता के बारे में बराबरी प्राप्त करने के लिए महिलाओं को उच्च शिक्षा में समान अवसर प्रदान करने के लिए उनकी नामांकन संख्या बढ़ाये जाने की जरूरत है। कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा के लिए 1090 नंबर देकर उन्हें मिशन शक्ति के तहत जोड़ा गया। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।